Monday, September 3, 2012

नूर की फ़िज़ा में खोया चाँद

नूर की फिज़ा में खोया चाँद भी
शरमाने लगा है
रात के धुंधले आँचल के पीछे,

चाँदनी ने रखा ही है पैर
रजनी की शाख पे,
कि छंटने लगा कालिख का साया
आसमाँ के आँगन से ।

छत की फूटी मुंडेर से होकर
झाँक रहा है,
सफेदी का शैलाव
ये उजाला भी ।

बैठा हूँ टकटकी लगाये,
की कब गिरेगा कोई मोती छूटकर
आसमाँ के हाथों से,
झोली में मेरी..................     

No comments:

Post a Comment